ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह होने के आसार है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नामों पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मुहर लगनी बाकि है।
शनिवार को दिल्ली में हुई मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा की। सीएम और डीप्टी सीएम ने मीडिया स बात करते हुए कहा कि, भाजपा व जेजेपी कि हिस्सेदारी पर कोई मतभेद नहीं है।
इससे पहले भी भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके मंत्रिमंडल में भाजपा-जेजेपी समीकरणों के साथ जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के तहत मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल अभी दो तीन दिनों के लिए राज्य में नहीं है इसलिए मंत्रिमंडल का विस्तार 14 या 15 नवंबर को होगा।


