ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृह मंत्री अनिल विज ने इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जेल में रहने के कारण चौटाला में नेगेटिविटी आ गई है, उन्हें अब प्रदेश की वास्तविक स्थिति का जायजा नहीं है।
वहीं चौटाला ने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के बयान का भी समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग बिजली खर्च करते हैं तो फिर उन्हें बिल भी भरना ही पड़ेगा।

