DSGMC के पास पहुंचा दलित सिख समाज को मिली भूमि का मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गुरूग्राम जिले के सोहना कस्बे में भाजपा विधायक के रिश्तेदारों और समर्थकों पर बीते दिनों  दलित सिख समाज को आवंटित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गुरूग्राम जिले के सोहना कस्बे में भाजपा विधायक के रिश्तेदारों और समर्थकों पर बीते दिनों  दलित सिख समाज को आवंटित शामलात भूमि के प्लाट पर कब्जा करने की मंशा रखने का आरोप  लगा था।  जिसको लेकर स्थानीय विधायक और पार्षद पर दलित सिखों पर हमला करने का आरोप भी लगाया था, जिसके बाद आरोपीयों पर दलित उत्पीड़न व हमले की सख्त धाराओं में  एफआईआर दर्ज की थी और एक एसआईटी का गठन किया गया था। जिसके बाद यह केस क्राइम ब्रांच को फॉरवर्ड कर दिया गया।

DELHI SIKH GURUDWARA MANAGEMENT COMMITE

DSGMC अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि  हरियाणा पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। यदि सरकार इस मामले में बनती कार्रवाई नहीं करते हैं और दलित सिखों की जमीन उनको नहीं मिलती है तो डीएसजीएमसी इस मामले को लेकर सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ेगी।  DSGMC अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र भी लिखेंगे और उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलकर मामले को तुरंत समझाने की अपील करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *