खेत में एक महिला नशे में मिली धुत, अस्पताल में करवाया भर्ती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा इस कदर बढ़ गया है कि पंजाब के लड़कों सहित लड़कियों को भी अपने चपेट में ले लिया है। जिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा इस कदर बढ़ गया है कि पंजाब के लड़कों सहित लड़कियों को भी अपने चपेट में ले लिया है। जिस कारण पंजाब की नौजवान पीढ़ी की जिंदगी तबाह होती जा रही है। ऐसा ही ताजा मामला फरीदकोट से सामने आया है जहां पर एक महिला खेत में बेहोश मिली। जब उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो पता चला महिला ने शराब पी हुई थी जिस कारण वो नशे में बेहोश हुई पड़ी थी।

drunk woman

अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। जिस कारण उसको बिल्कुल भी होश नहीं था। फिलहाल डॉक्टर इस महिला का इलाज कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि इस महिला के माता पिता के बीच काफी झगड़ा होता रहता है जिस कारण उसने  नशे की और अपना कदम बढाया।

drinks

खैर इस मामले के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठते है आखिर वो पंजाब में नशे के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई कर रही है पहले पंजाब के युवक नशे की चपेट में आ रहे थे और अब युवतियां भी इसकी शिकार होती जा रही है। पंजाब के सीएम को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *