ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा पुलिस ने दो नशा तस्करों को चुरापोस्त और अफीम सहित काबू करने में सफलता हासिल की । पुलिस अधिकारी के मुताबिक गश्त के दौरान एक ट्रक के पास खड़े चार लोगों को शक के आधार पर रोका गया तो दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दो को काबू कर लिया गया ।
‘मध्यप्रदेश से चूरापोस्त लाकर पंजाब में करते थे सप्लाई’
वहीं ट्रक की तलाशी लेने पर 45 बोरियां चुरापोस्त और आधा किलो अफीम बरामद की गई । आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वो मध्यप्रदेश से चूरापोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे । फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी ।

