ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से नशे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और ना ही सरकार इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई कर रही है। पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में धसते जा रहे है। नशे पंजाब के नौजवानों के शरीर में खुन से ज्यादा नशा पाया जा रहा है।
आए दिन किसी ना किसी नौजवान की नशे के कारण मौत की खबर सामने आ रही है ऐसा ही एक और मामला मलोट से सामने आया है जहां पर एक नौजवान की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार 22 साल का युवक दर्जी का काम करता था और करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
परिजनों का कहना है कि वो मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ रहने लगा था जो नशे का आदी था और उनके परिवार को सुचना मिली कि उनका बेटा बेहोश की हालत में पड़ा हुआ है जब उन्होने उसके पास जाकर देखा तो उसके पास सीरिज पड़ी हुई थी जिसके बाद साफ पता चल गया कि नशे के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।


