KAITHAL में नशा तस्कर का एनकाउंटर, ANC टीम से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा, 4 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

कैथल, 31  जुलाई कैथल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे पूंडरी…

कैथल

कैथल, 31  जुलाई

कैथल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे पूंडरी से फरल रोड के बीच एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम और नशा तस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान गांव मटौर निवासी संदीप के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा के बीच उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देर रात कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि देर रात टीम नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हैं और उनके कब्जे से क्या-क्या बरामद हुआ है। मामले में विस्तृत खुलासा पुलिस की ओर से किया जाएगा।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि देर रात नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 अन्य खबरे जानें-

BARNALA में लाखों की लागत से 15 साल बाद बनी सड़क, स्थानीय निवासियों ने सरकार का किया धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *