ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आए दिन नशा तस्कर नए-नए तरीके अपनाते आ रहे हैं एक बार फिर इन नशे के सौदागारों ने नया तरीका अपनाया पर फिरोज़पुर STF टीम ने इन नशा तस्करों को पकड़ कर एक अहम् खुलासा किया है । नशा तस्करी के लिए कोरियर का समान ले जाने वाले ट्रक में दूसरे सामान के साथ चूरा पोस्त भी सप्लाई किया जा रहा था । लेकिन फिरोजपुर की STF की टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को धर दबोचा और इन शातिर नशा तस्करों से STF ने ढाई क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया हैं । शातिर नशा तस्करों ने ट्रक के ऊपर कोरियर सप्लाई लिखवाया हुआ है । पुलिस के मुताबिक यह लोग मध्य प्रदेश और राजस्थान से चूरा पोस्त की तस्करी करते थे और पंजाब में इसकी सप्लाई करते थे ।
डाक पार्सल की आड़ में नशे का गोरखधंधा
STF ने ट्रक से बरामद किया ढाई कुवंटल चुरा पोस्त
STF ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश और राजस्थान से लाते थे चूरा पोस्त- STF
Watch Video
https://youtu.be/1e1-EfYOV48
