ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों के कारण पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की कार्यवाई पर सवाल उठ रहे है जिसके चलते अब नशे के तस्करों को रोकने के लिए पुलिस अपनी जान की भी फिकर नहीं कर रही है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है जहां पर पुलिस ने नशे तस्कर की पिटाई नहर में काबू करके की गई।
जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर नशा बेचने के लिए आए जिस कारण पुलिस ने छापेमारी की तो पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ लिया पर तीसरा नशा तस्कर नहर के किनारे खड़ा हो कर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। पर नशा तस्कर ने नहर में छलांग लगा दी।
जिस कारण पुलिस अधिकारी ने बहादूरी दिखाते हुए नहर में छलांग लगा कर नशा तस्कर को काबू में कर लिया और साथ ही उसको मारा भी। इस दौरान पुलिस ने नशा तस्कर से नशीली गोलियां बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी नशा बेचने के मामले दर्ज किए जा चुके है। फिलहाल पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


