ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लिविंग इंडिया न्यूज की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है | पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कराधान विभाग को निर्देश दिए हैं कि वो राज्य में शराब के वितरण को लेकर होलसेल शराब कार्पोरेशन स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाएं |ताकि राज्य में शराब कारोबार पर एकाधिकार को खत्म करने के साथ-साथ राज्य के राजस्व में बढ़ौतरी की जा सके |

इस समय शराब कारोबार प्राइवेट हाथों में है | उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि शराब कार्पोरेशन बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिएं | विभाग ने मुख्यमंत्री के सामने प्रैजैंटेशन भी दी | मुख्यमंत्री ने सब-कमेटी की बैठक में कहा कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार से कांग्रेस को विरासत में 2,08,000 करोड़ रुपए का कर्ज मिला है | आबकारी विभाग को अगले 3 वर्षों में सरकारी राजस्व में बढ़ौतरी करने के निर्देश दिए गए | राज्य में इस समय 34,000 करोड़ का वित्तीय घाटा तथा 13,000 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा चल रहा है | दरअसल लिविंग इंडिया न्यूज ने एक महीने पहले ये खबर दिखाई थी कि सरकार शराब को लेकर बिचौलियों को खत्म करने का काम कर रही है |
Li न्यूज की खबर का बड़ा असर
पंजाब में सस्ती होगी शराब !
राज्य में शराब व्यापारियों का एकाधिकार होगा खत्म
खुद शराब खरीदेगी पंजाब सरकार
शराब खरीद दुकानों के जरिए बेचेगी सरकार
लॉटरी के जरिए होगा दुकानों का आवंटन
Li न्यूज पर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दिए थे संकेत
Watch Video
https://youtu.be/N_vTmj51c2w

