ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बाइक पर जा रहे एक पुलिसकर्मी को ट्रक ने कुचल डाला। इस दौरान पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से लापरवाही से ट्रक चालक ने बाइक पर ट्रक चढ़ा दिया। इतना ही नहीं ट्रक ने बाइक को कई दूर तक घसीटा और बाद में आगे और पीछे के टायर भी पुलिसकर्मी के ऊपर से निकल गए।
ये हादसा इतना भयानक ता कि इससे आसपास के लोग काफी सहमे हुए हैं और लोगों में गुस्से भरा है।वहीं गु्स्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आपोरी को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें, मृतक पुलिस कर्मी आईआरबी का जवान था और फरीदाबाद के छायसा गांव का रहने वाला था। मृतक पुलिसकर्मी गुरुग्राम के भौंडसी से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसा फरीदाबाद एनआईटी के जाट धर्मशाला के गेट नंबर दो के पास हुआ था।घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया है।
वहीं मृतक के शव को सिविल अस्पताल बादशाह खान में भिजवाया गया है। परिजनों को भी इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

