आग की भेंट चढ़ी एक और बहू, दहेजलोभियों ने जिंदा जला डाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में दहेज के लोभियों का मोह छूटने का नाम ही नहीं ले रहा। अब यमुनानगर में ससुरालवालों ने अपनी बहू को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में दहेज के लोभियों का मोह छूटने का नाम ही नहीं ले रहा। अब यमुनानगर में ससुरालवालों ने अपनी बहू को जिंदा जला डाला। परिजनों का आरोप है कि, दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसुराल वालों ने उसे जलाकर मार डाला। वहीं ससुराल वालों का बचावपक्ष में कहना है कि, मधुमक्खियों के छत्ते को जलाते समय बहू सोनम आग में झुलस गई थी।

crime
ससुराल वाले घर से फरार 
यह मामला यमुनानगर के तेली माजरा का है। मृतिका सोनम के पिता की शिकायत पर जगाधरी पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सोनम के ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *