कितनी भी गर्मी सताए इस नहर में ना नहाएं !

Online Desk/ Living India News: चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी, लू के थपेड़े और सूर्यदेव के सितम से इस वक्त पूरे उत्तर भारत में इंसान ही…

Online Desk/ Living India News: चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी, लू के थपेड़े और सूर्यदेव के सितम से इस वक्त पूरे उत्तर भारत में इंसान ही नहीं बेजुबानों की भी हालत खराब है। इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नदी नहर और तालाब में नहाने और पिकनिक मनाने के लिए निकल पड़ते हैं लेकिन। आप हरियाणा की इन नहरों में नहाने के लिए कभी मत जाना, क्योंकि ये नहर आपकी जिंदगी ले सकती है।

dont swim in canal

 

गुरुग्राम का धनकोट नहर

गुरुग्राम के धनकोट से गुजरने वाली नहर में एक बार फिर 11वीं का छात्र डूब गया। जानकारी के मुताबिक 15 साल का शशिकांत अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। लेकिन अचानक नहाते नहाते वो नहर से बाहर नहीं आया। दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी जिसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। तलाश जारी है। लोगों की माने तो हर साल इस धनकोट नहर में डूबने से 5-6 लोगों की मौत हो जाती है। पंचायत और प्रशासन ने सावधानी और ना नहाने के बोर्ड भी लगा रखे हैं लेकिन लोग फिर इसमें नहाने से बाज नहीं आते और अपनी जान गवां बैठते हैं। इसलिए सावधान रहें ऐसे नहरों में जाने से बिल्कुल बचें जहां चेतावनी बोर्ड लगी हो।

dont swim in canal2

पुंडरी का सरसा ब्रांच नहर

पुंडरी के पास सरसा ब्रांच नहर में नहाने गए दो बच्चे सुमित और खजान चंद घर वापस नहीं लौटा। सुमित जाति खाती का रहने वाला था तो खजान सिंह पुंडरी का रहने वाला था । दोनों की उम्र लगभग 16-17 साल थी। गर्मी से निजात पाने के लिए दोनों सरसा ब्रांच नहर में नहाने के लिए गये थे मटरवा खेड़ी गांव के पास नहर में नहाते समय दोनों डूब गये। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने गोताखोरों को बुलाया खबर लिखने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *