Donald Trump’s threatening message to Iran : ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए.
सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ईरान को उस ‘डील’ पर साइन करना चाहिए था जिस पर मैंने उन्हें साइन करने के लिए कहा था। यह कितनी शर्म की बात है, और मानव जीवन की बर्बादी है. सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!”
खास बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप का ये सोशल मीडिया पोस्ट उस समय सामने आया है, जब वह कनाडा में G7 समिट में हिस्सा ले रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कह रहे हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं.
बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस ताजा बयान से पहले सोमवार को इजरायल की मिलिट्री भी सेंट्रल तेहरान के एक हिस्से को खाली करने की चेतावनी दे चुकी है. माना जा रहा है कि इससे 330,000 लोग प्रभावित होंगे.
इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की. वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की. इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



