Donald Trump’s direct threat to Apple: iPhone निर्माता Apple की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर एप्पल कंपनी “भारत या किसी अन्य स्थान” पर आईफोन का निर्माण जारी रखती है तो वह एप्पल उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा है, ‘मैंने ऐपल CEO टिम कुक को काफी पहले बता दिया था कि उनके iPhone जो अमेरिका में बिकेंगे, वो अमेरिका में ही बनने चाहिए, ना कि भारत या किसी और देश में.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर ऐसा नहीं होता है तो अमेरिका में ऐपल को कम से कम 25 फीसदी का टैरिफ भुगतान करना होगा.’
इससे पहले भी ट्रंप ने ऐपल से भारत में मैन्युफैक्चरिंग ना करने के लिए कहा था. ऐपल पहले ही चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भारत और दूसरे देशों में शिफ्ट कर रहा था, लेकिन ट्रंप के टैरिफ गेम के बाद कंपनी का प्लान बिगड़ सकता है.
बढ़ सकती है iPhone की कीमत
माना जा रहा है कि ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिकी बाजार में iPhone की कीमतों में इजाफा हो सकता है. ना सिर्फ कीमतों में इजाफा होगा बल्कि कंपनी की सेल्स भी प्रभावित हो सकती है. ऐपल एक प्रमुख अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी है और अमेरिकी राष्ट्रपति की ऐसे ऐलान से कंपनी की भारी नुकसान हो सकता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



