ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पूरी दुनिया को धमकी दी है | अमेरिकी प्रतिबंध के साए में जहां भारत ने रूस के साथ S-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने पर समझौता किया वहीं अब ईरान प्रतिबंध के बावजूद लगातार कच्चा तेल खरीदना अमेरिका को नागवार गुजर रहा है | डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 4 नवंबर के बाद अगर कोई देश ईरान से कच्चा तेल खरीदता है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी |
कच्चा तेल आयात को लेकर ट्रम्प ने भारत और चीन जैसे बड़े देशों को भी चेतावनी दी है अगर 4 नवंबर के बाद किसी ने ईरान से कच्चे तेल का आयात घटाकर शून्य नहीं किया तो साफ़ तौर पर उन देशों को अमेरिका सख्त कदम उठाएगा साथ ही उन्होंने ऐसा नहीं करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की भी चेतावनी दी है |
जब ट्रम्प से भारत और रूस के बीच हुए सौदे के बारे में पुछा गया तो कहा, “भारत को पता चल जाएगा” उन्होंने कहा कि भारत को जल्द ही पता लगने वाला है | जब ट्रंप से पूछा गया कि कब पता चलेगा तो उन्होंने कहा, “आप देखेंगे, आप जितना सोच रहे हैं उससे पहले |



