Donald Trump Tariffs on EU: डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने वाले, यूरोपियन यूनियन के देशों पर टैरिफ, ईयू की इमरजेंसी मीटिंग

Donald Trump Tariffs on EU: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वेनेजूएला के बाद अब ग्रीनलैंड पर नज़र है. ट्रंप चाहते हैं कि ग्रीनलैंड पर…

Donald Trump Tariffs on EU: डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने वाले

Donald Trump Tariffs on EU:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वेनेजूएला के बाद अब ग्रीनलैंड पर नज़र है. ट्रंप चाहते हैं कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल हो. इसी के बाद ट्रंप के इस प्रस्ताव का कई देश विरोध कर रहे हैं. इसका विरोध कर रहे 8 देशों के खिलाफ ट्रंप ने टैरिफ का हथियार इस्तेमाल किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने फरवरी से 8 यूरोपीय देशों से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत इम्पोट टैक्स लगाने का ऐलान किया है. यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने रविवार को बेल्जियम में एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

ईयू ने बुलाइ इमरजेंसी मीटिंग-

यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने रविवार को बेल्जियम में एक इमरजेंसी (EU Emergency Meeting) मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी पर चर्चा होगी. यूरोपियन यूनियन के नेताओं का कहना है कि इस टैरिफ़ से यूरोपीय देशों और उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच संबंध बिगड़ सकते हैं. रॉयटर्स के अनुसार, इस बैठक में यूरोपीय संघ के सभी 27 देशों के राजदूत शामिल होंगे. इस बीच, शनिवार को ग्रीनलैंड और डेनमार्क में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका की ओर से ग्रीनलैंड पर कब्जे के प्रस्ताव का विरोध किया.

Donald Trump Tariffs on EU, टैरिफ लगाना गलत-

ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद इस पर रिएक्शन देते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि नाटो की सामूहिक सुरक्षा के लिए काम कर रहे सहयोगी देशों पर टैरिफ लगाना पूरी तरह गलत है और ब्रिटेन इस मुद्दे को सीधे अमेरिकी प्रशासन के साथ उठाएगा. ब्रिटेन के विपक्षी नेताओं ने भी ट्रंप के फैसले की आलोचना की.

25 प्रतिशत तक जा सकता है टैरिफ-

ट्रंप ने कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ 1 फरवरी से लागू होगा. उन्होंने यह भी कहा कि बाद में यह बढ़कर 25 प्रतिशत तक जा सकता है और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता.

टैरिफ धमकियां अस्वीकार्य-

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस तरह की टैरिफ धमकियां अस्वीकार्य हैं और फ्रांस किसी भी दबाव में नहीं आएगा. स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने कहा, हम ब्लैकमेल नहीं होने देंगे. उन्होंने बताया कि स्वीडन, अन्य यूरोपीय देशों, नॉर्वे और ब्रिटेन के साथ मिलकर संयुक्त जवाब पर चर्चा कर रहा है.

अन्य ख़बरें जानें-

 

पंजाब पुलिस की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम ने पूरे किए 322 दिनः 45 हजार से अधिक तस्करों को किया गिरफ्तार, 90 हजार व्यक्तियों को इलाज के लिये नशा छुड़ाऊ केंद्रों में भेजा

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *