ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींंद के सरकारी अस्पताल में बीमार बच्चे के पिता को थप्पड़ मारने का मामला सोशल मीडीया पर आग की तरह फैल गया। जैसे ही ये मामला गृहमंत्री अनिल विज तक पहुंचा उन्होने तुरंत DG हेल्थ को डॉक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने थप्पड़ मारने वाले वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया।
बता दें, जींद के सरकारी अस्पताल में एक बच्चे का इलाज करवाने आए पिता, को डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया। पिता डॉक्टर को बच्चे का ठीक से इलाज करने की बात कह रहा था, लेकिन डॉक्टर उसे शिशु विभाग में ले जाने क बात बोल रहा था, जिसके बाद अपनी तानाशाही में मशरूप डॉक्टर का गुस्सा सातंवे आसमान में पहुंच गया और उसने शख्स को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

