ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एंव सरकारी हॉस्पिटल में लापरवाही के मामले में 2 डॉक्टर्स सस्पेंड और 2 डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया | दरअसल 3 दिन पहले एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें एक की मौत और दूसरा घायल हो गया था जिसका अस्पताल में काफी समय तक इलाज नहीं किया गया | परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज ना होने के कारण उसकी मौत हो गई |
जिससे गुस्साए परिजनों ने खूब हंगामा भी किया | वहीं मामले को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन ने 3 सीनियर डॉक्टर्स की एक जांच कमेटी बनाई | जिसमें एक बड़े स्तर पर उस समय के डॉक्टर्स की लापरवाही पाए जाने पर सर्जरी डिपार्टमेंट से मुख्य आरोपी मनु चौधरी और जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर राज कुमार को सस्पेंड कर दिया और डॉक्टर मनीषा और ऑर्थो डॉक्टर सौरभ गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है |

