ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अस्पतालों में अक्सर डॉक्टरों की संवेदनहीनता के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन झांसी अस्पताल के इस मामले में तो डॉक्टरों ने संवेदनहीनता की हद पार कर दी। युवक के उपचार के वक्त डॉक्टरों ने कटी हुई टांग को तकिए के रूप में इस्तेमाल करते हुए उसके सिर के नीचे लगा दिया।
युवक की एक एक्सीडेंट में टांग टूट गई थी। डॉक्टरों को युवक की बांयी टांग काटनी पड़ी। गंभीर रुप से घायल युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। युवक के उपचार के वक्त डॉक्टरों ने कटी हुई टांग को तकिए के रूप में इस्तेमाल करते हुए उसके सिर के नीचे लगा दिया।
डॉक्टरों का यह कारनामा कैमरे में कैद कर लिया गया। जिसके बाद उनपर कार्रवाई की तलवार लटकी है। बता दें कि अस्पतालों में संवेदनहीनता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मैक्स हॉस्पीटल में जुड़वां बच्चों को मृत करार दे दिया गया था।
जबकि एक के शरीर में हलचल देखी गई थी। यूपी में ही एक और संवेदनहीनता का मामला सामने आया था। यूपी में ही नवाबगंज के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने 32 मरीजों का टॉर्च की रोशनी में ऑप्रेशन कर डाला था।


