नोंच नोंचकर बच्चे को निकालने वाली डॉक्टर का हुआ पर्दाफाश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज ये हैं पंचकूला के नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड में तैनात डॉक्टर पूनम भार्गव…जिनका पेशा किसी को जिंदगी देने का है,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज ये हैं पंचकूला के नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड में तैनात डॉक्टर पूनम भार्गव…जिनका पेशा किसी को जिंदगी देने का है, लेकिन अपने इसी पेशे के पीछे ये पिछले कई बरसों से उस शैतानी चेहरे को छिपाए बैठी थी, जो अब जग जाहिर हो चुका है। पंचकूला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी चेहरे के पीछे न जाने पूनम भार्गव आजतक कितने पाप करती आई हैं, न जाने पूनम भार्गव कितनी कोख की कातिल बनी हैं, कितनी बेटियों को जन्म से पहले ही वो मौत बांट चुकी है…लेकिन अब पूनम भार्गव का ये खूनी खेल खत्म हो गया है….कोख की सरकारी कातिल के वायरल हो रहे वीडियो ने पूरी सच्चाई सामने लाकर रख दी है। 2 घंटे में मां के गर्भ से बच्ची को नोंच नोंचकर निकालने का दम भरने वाली पूनम अपने इस वायरल वीडियो में अपने शैतानी चेहरे को खुद ही बेनकाब कर रही है।

पूनम भार्गव का वीडियो वायरल 

फिलहाल पूनम भार्गव के दो वीडियो अभी तक वायरल हुए हैं, लेकिन पूनम भार्गव को गिरफ्तार करने की बजाए अभी उसे सिर्फ गायनी वार्ड से हटाया गया है। विभागीय जांच चल रही है, इंतजार रिपोर्ट के आने का है, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि, पूनम भार्गव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बहरहाल सरकारी अस्पताल से सामने आई मौत की इस कातिल ने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई सवाल भी उठा दिये हैं, कि आखिर ऐसे कैसे सरकारी अस्पतालो में खूनी खेल चल रहा है, सरकार और सरकार का सरकारी महकमा क्या कर रहा है ? गब्बर के विभाग में इस तरह का शर्मनाक काम कैसे हो रहा है ?

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *