Faridabad Hospital: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर ने परिजनों से मांगे ₹5000 मागंने पर वबाल, पुलिस ने संभाली स्थिती

Faridabad Hospital : फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा किया. फरीदाबाद के बीके (बादशाह खान)…

Faridabad Hospital: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर ने परिजनों से मांगे ₹5000 मागंने पर वबाल, पुलिस ने संभाली स्थिती

Faridabad Hospital :

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा किया. फरीदाबाद के बीके (बादशाह खान) सिविल अस्पताल स्थित मोर्चरी में तैनात एक डॉक्टर पर शव का पोस्टमार्टम करने के एवज में ₹5000 की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने मोर्चरी परिसर में जमकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। जब परिजनों ने पैसे देने से इनकार किया और इसका विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम जैसी संवेदनशील और जरूरी प्रक्रिया में रिश्वत मांगना अमानवीय है और इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।

वहीं, इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि उन्हें परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

TarnTaran Law College Suicide Murder: तारनतारन में लॉ कॉलेज में 5 सेकंड में दो लाशें, लड़की बनना चाहती थी जज, जानिए लड़के को कहां से मिली पिस्टल?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *