गुरूग्राम में डॉक्टर ही कर रहा जेल में बंद कैदियों को नशे की सप्लाई, हुआ गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होता है क्योकि ये अपनी मरीज को नया जन्म देता है। पर यही भगवान गलत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होता है क्योकि ये अपनी मरीज को नया जन्म देता है। पर यही भगवान गलत काम करने लग जाए तो लोगों का इस पर से विश्वास भी उठ जाता है। आज के समय में डॉक्टर अपना काम भूल कर पैसों के पीछे लग चुके है और इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार है।

Drugs

ऐसा ही मामला गुरूग्राम से सामने आया है जहां पर एक डॉक्टर को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया  गया है। मिली जानकारी अनुसार डॉक्टर खुद ही जेल में बंद कैदियों को नशा बेचा करता था। जिसकों पकड़ लिया गया है। बता दें कि डॉक्टर जेल में बंद कैदियों के लिए इलाज के लिए रखा गया था

drugs

पर वहां पर वो गैरकानूनी काम करने लगा। जेल में बंद केदियों को नशे से छुटकारा दिलवाने की जगह वो खुद ही उनको नशा सप्लाई करने लगा। पुलिस को जब इस बारें में जानकारी मिली तो पुलिस ने डॉक्टर की तलाशी ली और तलाशी के दौरान डॉक्टर के पास से 35 ग्राम नशीला पदार्थ मिला। फिलहाल पुलिस ने  डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिय है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *