गुरुग्राम: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 4 दोस्तों ने ही की दोस्तों की हत्या

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दो युवकों का अपहरण कर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है | पुलिस ने 72…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दो युवकों का अपहरण कर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है | पुलिस ने 72 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं | पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपी चारों व्यक्ति दोनों मृतकों के दोस्त हैं | दोस्तों के बीच जातिसूचक शब्द को लेकर शुरू हुए झगड़े में चार दोस्तों ने मिलकर अपने ही दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी | गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान गाड़ौली निवासी रोहित और विनय के रूप में हुई है |

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं | साथ ही जांच अधिकारी ने बताया कि पहले पीड़ितों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई | फिर उन्हें जलाने की भी कोशिश की गई थी | आरोपियों ने गाड़ौली में रिलायंस कंपनी की खाली पड़े जंगलनुमा इलाके में दोनों मृतकों के शवों को दफना दिया था | वहीं दोनों पकड़े गए दोनों आरोपी 20 तारीख से लापता चल रहे थे |

दोहरे हत्याकांड का खुलासा

4 दोस्तों ने ही की दोस्तों की हत्या

दो आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

मामले की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *