ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ हाल ही में जगतार जोहल के हक में उतरे है। उन्होने ट्वीट कर कहा कि ये सुन कर बहुत ही ज्यादा दुख हुआ कि जगतार जोहल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस उस पर अत्याचार कर रही है।
इसके इलावा दोसांझ ने यह भी कहा कि सिक्खों में सरबत का भला की बात कही जाती है तो उसके साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं होना चाहिए।
बता दें कि जगतार सिंह जोहल को हिंदू नेता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


