लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: दिलजीत दोसांझ आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलजीत ने ‘इश्क दा ऊड़ा आड़ा’ गाने एलब्म से अपने करियर की शुरुआत की।
बता दे कि दिलजीत दोसांझ ने अपनी पहचान सिर्फ पंजाबी गानों में ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई हुई है।
जिस कारण वो पंजाबी फैंस के साथ साथ हिंदी फिल्मों और गानों के फैन्स के भी फेवरेट बन गए हैं। दिलजीत ने 2011 में फिल्म ”द लॉयन ऑफ पंजाब” से पंजाबी फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म के कई गाने स्वयं दिलजीत ने गाए थे और रैप के लिए उन्होंने यो यो हनी सिंह से हाथ मिलाया था।
इस फिल्म का प्रमोशनल गाना ‘लक 28 कुड़ी दा ‘ खासा फेमस हुआ था। 2016 में बॉलीवुड फिल्म ”उड़ता पंजाब” से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके इलावा उन्होने अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म फिल्लौरी भी की।
दिलजीत का गायकी और अभिनय का शानदार सफऱ जारी है और वो बैक टू बैक गानों के साथ फैन्स का दिल जीत रहे है।




