ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ट्रैजिडी किंग का सिलसिला शुरू होता है चालीस के दशक में। जिस युवक ने कभी कोई फिल्म नहीं देखी। वो पहली बार में ही बॉम्बे टॉकीज़ का हीरो चुन लिया जाता है।
वो हीरो देखते ही देखते सिनेमा का सबसे बड़े नायक के रूप में उभरता हुआ पच्चास के दशक में ट्रैजिडी किंग के नाम से मशहूर होता है। उस शख्शियत का आज जन्मदिन है।
आज यूसुफ़ खान उर्फ दिलीप साहब 94 साल के हो गए हैं और उन्होने 95वें साल में कदम रख दिया है। उनके चाहने वालों के लिए दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने ट्विटर पर एक संदेश दिया है।
संदेश में कहा है कि दिलीप साहिब के जन्मदिन पर उनके भाई, बहन, रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त मुलाकात करते हैं, और जश्न मनाते हैं। मेरा संदेश दिलीप साहिब के लिए दुआ करने वाले उनके हर फैन्स तक पहुंचेंगा. मेरी ओर से उनका आभार।



