दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी को कहा ‘नाचने-गाने वाली’, दिया बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी रविवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। अन्य राजनीतिक दलों के नेता सपना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी रविवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। अन्य राजनीतिक दलों के नेता सपना चौधरी पर निशाना साध रहे हैं। अब जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने एक बड़ा बयान दिया है।

sapna chaudhary

उन्होंने सपना का नाचने-गाने वाली करार दिया। आगे कहा कि, नाचने गाने वाले लोग, ठुमके लगाकर भाजपा को वोट दिलवाएंगे तो राजनीति का बेड़ा गर्क हो जाएगा। ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करवाने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोचना चाहिए।

jjp

दिग्विजय इतने में ही न रूके। आरोपों की झड़ी को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि, देश की संस्कृति और राजनीति किस ओर आगे जा रही है, क्या भाजपा इसे कल्चर कहती है? मैं इसे कल्चर नहीं मानता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *