दुष्यंत चौटाला को ही न करें टारगेट, व्यक्तिगत प्रयास की बजाय सामूहितक रूप से करें कोशिश- दिग्विजय चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायत द्वारा चौटाला परिवार को एक करने की चलाई गई मुहिम अब धीरे- धीरे नाकारात्मक करवट लेती नजर आ रही है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायत द्वारा चौटाला परिवार को एक करने की चलाई गई मुहिम अब धीरे- धीरे नाकारात्मक करवट लेती नजर आ रही है। जहां खाप नेता रमेश दलाल ने ओपी चौटाला से भी मुलाकात की, वहीं दुष्यंत से भी मिलकर उन्होंने परिवार को एक जुट करने की बात कही। लेकिन रमेश दलाल का दुष्यंत के बीजेपी से मिले होने के बयान से दुष्यंत खफा हो गए। अब दुष्यंत ने ये तक कह डाला कि पंचायत चौ. देवीलाल के पूरे परिवार को एक करे और केवल उन्हें ही क्यों टारगेट किया जा रहा है।

digvijay2

दुष्यंत चौटाला के संमर्थन में अब इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी कहा है कि खाप व्यक्तिगत प्रयास की बजाय सामूहितक रूप से कोशिश करे और चौ. देवीलाल के परिवार को एकजुट करने की मुहम को चलाए। दिग्विजय का कहना है कि केवल दुष्यंत को ही टारगेट करना ठीक नहीं, वे खाप का सम्मान करते हैं और हमेशा करेंगे।

digvijay3

दिग्विजय चौटाला ने खाप पंचायत से ये भी अपील की है कि वे सभी जाति विशेष के लोगों को साथ लेकर उन्हें एक जुट करने की मुहिम चलाए। वहीं, दिग्विजय ने ये भी कह डाला है कि भाजपा में शामिल हुए नेता और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी को साथ लेकर पंचायत बुलाई जाए, तब भी वे इस मुहीम में शामिल होने को तैयार हैं।
digvijay4
विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी ही तय करेगी कि वे चुनाव लड़ने के काबिल हैं या नहीं और पिछले चुनाव में उनका तजुर्बा बेहद अच्छा रहा है। दिग्विजय ने कहा कि चुनाव के लिए इच्छा कार्यकर्ता की नहीं बल्कि पार्टी की होनी चाहिए और पार्टी ही तय करे कि किसे कहां से चुनाव लड़वाना सही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *