कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे दिग्विजय चौटाला, कार्यालय पर कब्जे को लेकर बोले दिग्विजय चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने कार्यलयों पर कब्जे की चल रही खींचतान को लेकर कहा कि किसी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने कार्यलयों पर कब्जे की चल रही खींचतान को लेकर कहा कि किसी की प्रापर्टी पर किसी का कब्जा नही होना चाहिए | वे इसके लिए सरकार और पुलिस से मांग करते हैं कि जिसकी प्रापर्टी है उसके पास रहनी चाहिए | साथ ही उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज है गुंडागर्दी का नहीं कि किसी की प्रापर्टी पर कोई कब्जा कर लें | दिग्विजय ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग अनपढ़ता का परिचय दे रहे हैं कि वे 1 महीने का किराया दे देंगे और हम ही कब्जा कर के रखेंगे |

उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि कोई रेंट एग्रीमेंट है तो मिडिया के सामने लाने का काम किया जाये | दिग्विजय ने इस दौरान अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें हमारा फोबिया नहीं जा रहा जो पार्टी छोडकर चले गये हैं उन पर कमेन्ट कर रहे हैं | दिग्विजय ने कहा उन्हें इस बात की चिंता नही होनी चाहिए कि हमे जन समर्थन मिल रहा है उन्हें इस बात की चिंता होनी चाहिए कि उन्हें अभी और कौन कौन छोडकर कर जायेगा |

Watch Video

https://youtu.be/PFNHVYIJyQI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *