ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: क्रिकेट वल्ड कप में भारत को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार तक टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी। वहीं इस हार के बाद क्रिकेट फैन्स धोनी और जाधव को निशाने पर ले रहे हैं और उनकी धीमी पारी को हार का कारण बता रहे हैं। जहां धोनी ने 31 गेंद पर 4 चौके और एक छक्का लगाकर 42 रन बनाए। वहीं जाधव 12 गेंदों में सिर्फ 13 रनों में सिमटे रहे।

सौरव गांगुली ने भी दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सौरव गांगुली ने धोनी और जाधव की धीमी पारी का आलोचना की। उन्होंने कहा कि, “आपके पास 5 विकेट हैं फिर भी आप जीत की कोशिश नहीं करते। यह सब माइंड सेट बताता है।”

