न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी मैच जिताऊ पारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब हो सकता है कि धोनी के कारण ही भारत को हर मैच हारना पड़ जाए। दरअसल, यह हम नहीं कह रहें हैं, International Cricket Council (ICC) के नए नियम के अनुसार ऐसा हो सकता है। कुछ दिनों पहले ही ICC ने नए नियम बनाए हैं, इसके तहत फेक फील्डिंग के कारण उस टीम को 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।
फेक फील्डिंग का मतलब यह है कि जब कोई फील्डर बॉल पकड़े या बिना पकड़े थ्रो करने की एक्टिंग करता है। फील्डर की इस कोशिश को फेक फील्डिंग में रखा गया है। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ऐसा करते दिख जाते हैं। भले ही यह धोनी की स्ट्रेटेजी लगे, लेकिन आने वाले दिनों में यह उनके लिए काफी मुसीबत लेकर आ सकता है। क्योंकि अब 5 रन तो दूर किसी टीम की जीत के लिए 1 रन भी काफी मायने रखती है।
