न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण पुरस्कार के लिए भेजा है। बताया जाता है कि BCCI के सदस्यों ने आपसी सहमति के बाद इसका फैसला लिया। भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट, वनडे और टी-20 में कप्तानी कर चुके महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है।
आपको बता दें कि 36 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने 302 वनडे में 9737, 90 टेस्ट में 4876 जबकि 78 टी-20 मैचों में 1212 रन बना चुके हैं। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 में 584 कैच लेने के साथ 163 स्टम्प भी कर चुके हैं। अगर धोनी को पद्म भूषण मिलता है तो वो देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पाने वाले 11वें क्रिकेटर होंगे।
