यमुना को लेकर हाई अलर्ट, लगाई गई धारा-144

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के बाद अब यमुना नदी एक बार फिर से हरियाणा के कई शहरों को अपने आगोश में लेने लगी है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के बाद अब यमुना नदी एक बार फिर से हरियाणा के कई शहरों को अपने आगोश में लेने लगी है। दिल्ली के बाद यमुना नदी का पानी अब फरीदाबाद के इलाकों में घुसने लगा है।YAMUNA WATER IN FARIDABADफरीदाबाद में बढ़ते यमुना के जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए धारा-144 भी लगा दी है। यमुना नदी के साथ लगते कई इलाकों को प्रशासन ने खाली कराया है। फरीदाबाद के डीसी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।YAMUNA WATER IN FARIDABAD 1प्रशासन के आग्राह पर लोग भी अपने मकानों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे है। फरीदाबाद प्रशासन ने बसंतपुरा, लत्तीपुर गांव को खाली कराकर लोगों को अरुआ गांव के सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में शिविर लगाकर लोगों को एक जगह रखा जा रहा है। यमुना नदी में किसी भी प्राइवेट व्यक्ति के नाव चलाने पर भी रोक लगा दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *