इस धनतेरस को भगवान धन्वंतरि करेंगे हर मनोकामना पूरी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दिवाली के ठीक पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस मतलब भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना और खरीदारी का दिन। हालांकि, बदलते दौर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दिवाली के ठीक पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस मतलब भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना और खरीदारी का दिन। हालांकि, बदलते दौर में लोग बर्तन और भगवान की प्रतिमा की जगह दूसरे सामान भी खरीद रहे हैं, लेकिन तय वक्त पर खरीदारी उत्तम है। धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ वाहन, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स, संपत्ति की खरीदारी के लिए भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन किसी भी वक्त खरीदारी की जा सकती है, लेकिन किसी भी सामान को निर्धारित समय पर खरीदा जाए तो इसका प्रभाव उत्तम होता है। आप भी खरीदारी के समय इसका पालन करना चाहिए। 

ऋण मोचन योग दिलाएगा मानसिक शांति 

इस बार धनतेरस मंगलवार को है। साथ ही सुबह से ही भगवान धन्वंतरि की पूजा का मुहूर्त भी है। अगर आप घर और प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना करना चाहते हैं तो शाम 7.03 मिनट से लेकर रात नौ बजे तक पूजा-अर्चना करें। इसे सर्वश्रेष्ठ समय बताया गया है। इसके साथ ही 16 अक्टूबर की देर रात 12.15 के बाद त्रयोदशी शुरू हो जाएगी और यह 17 अक्टूबर की रात 11.55 बजे तक रहेगा। इसे धन त्रयोदशी योग के नाम से भी जाना जाता है और इस दौरान शाम के वक्त पूजा-अर्चना का अपना विशेष प्रभाव है। इस बार ऋण मोचन योग भी लग रहा है, जिससे लंबे समय तक कर्ज नहीं चुका पाने वालों को काफी राहत मिलेगी।

अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे भगवान धन्वंतरि

शास्त्रों और पौराणिक अनुश्रुतियों में जिक्र है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस कारण भगवान धन्वंतरि को औषधि का जनक भी माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का काफी महत्व है। नियमों और विधि से भगवान की पूजा करने से मनचाहा वरदान मिलता है। भगवान धन्वंतरि के साथ ही लक्ष्मी-गणेश की पूजा भी करें। सबसे पहले लकड़ी के एक चौकोर टुकड़े पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके बाद टुकड़े पर दिया जलाकर रखें और आसपास की जगह को शुद्ध कर दें। फिर नियम के अनुसार पूजा-अर्चना करें।

धनतेरस के अवसर पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर आप सामानों की खरीदारी तो करेंगे। लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि इस बार धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय कब से कब तक है। आप इस शुभ अवसर पर खरीदारी करेंगे तो भगवान धन्वंतरि की अनुकंपा जरूर मिलेगी।

  • संपत्ति, मकान-दुकान, सोना-चांदी और जेवर के लिए सुबह 8.18 से 10.35, दोपहर 2.25 से 3.56 और शाम 7.03 से रात नौ बजे तक समय।
  • सौंदर्य प्रसाधन, परिधान की खरीदारी शाम सात से लेकर रात 11.33 बजे तक करें।
  • वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए सुबह 6.08 से लेकर 8.18, दोपहर 12.40 से 2.25 और शाम 5.25 से लेकर शाम 7.03 बजे तक का समय शुभ।
  • शेयर बाजार में निवेश करने के लिए सुबह 3.45 से लेकर शाम 6 बजे तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *