ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में धनतेरस बहुत ही धुमधाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही बाजारों में धनतेरस की धूम है। इस दिन पांच देवताओं गणेश, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा,विष्णु और महेश की पूजा की जाती है। लोग इस दिन धन के देवता की भी पूजा करते है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/246897826181173/
इस दिन की मान्यता ये है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी एक हाथ में अमृत का कलश लेकर और दूसरे हाथ में आयुर्वेद का ग्रंथ लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरी के कारण ही इस दिन को धनतेरस कहा जाने लगा। घर में धन की प्राप्ति के लिए भगवान की पूजा करने का शुभमुहूर्त शाम 05:35 से 07:30 बजे तक का है।
