ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीश्न ने सीवल सेवा परिक्षा 2017 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा की बेटी मेघा अरोड़ा ने इस परीक्षा में 108वां रैंक हासिल किया है। वहीं इस परीक्षा में पहला स्थान हैदराबाद के अनुदीप डुरी शेट्टी ने हासिल किया है।
अनुदीप ओबीसी कैटागरी से आते है। अनुदीप तेलगांना के जगतियाल जिलें के मेटपल्ली कस्बे का रहने वाला है। वहीं इस परीक्षा में दूसरा स्थान सोनीपत की रहने वाली 31 साल की अनु कुमारी ने हासिल किया है।
बता दें कि अनु कुमारी ने साल 2016 में भी परीक्षा दी पर एक नंबर की वजह से वो पास होने से रह गई थी पर दूसरी बार के प्रयास में उन्होने दूसरा स्थान हासिल कर लिया। गौरतलब है कि अनु कुमारी शादीशुदा है और उनका चार साल का बेटा भी है।
इसके इलावा तीसरे स्थान पर जालंधर के 28 साल वरजीत वालियां ने 21वां स्थान हासिल किया है। वरजीत वालिया अपने परिवार का ऐसा पहला मैंबर है जिसने यूपीएससी का टैस्ट पास किया है। लुधियाना के अकिंत पिलानी ने 22वां रैंक हासिल किया है। वहीं लुधियाना शहर की जूही जलोटा ने 122वां स्थान हासिल किया है।




