श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में बोले भक्त, बम बम भोले

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थित श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। ये मंदिर कुरुक्षेत्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थित श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। ये मंदिर कुरुक्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर के सामने एक छोटा सा कुंड भी है, जिसे लेकर मान्यता है कि, इसका पानी इतना पवित्र है कि इसकी कुछ बूंदों से राजा बान का कुष्ठ रोग ठीक हो गया था। वहीं यहां पर स्थापित शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि, भगवान शिव की शिवलिंग के रुप में पहली पूजा इसी स्थान पर हुई थी, इसलिए कुरुक्षेत्र की तीर्थ यात्रा इस मंदिर की यात्रा के बिना पूरी नहीं मानी जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *