ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब विधानसभा ने साल 2018-19 का कुल 1 लाख 29 हज़ार 679 करोड़ पर 15 हजार रूपए का वार्षिक बजट पास कर दिया गया है। इस संबंधी वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ एप्रोप्रिएशन बिल 2018 को भी पास कर दिया गया है। बजट पर सदन में दो दिनों की हुई बहस में अलग अलग मैंबरों ने इस पर सवाल उठाए।
जिसका मनप्रीत बादल ने जवाब देते हुए कहा कि बजट में शामिल 200 रूपए का विकास टैक्स सिर्फ उन पर लागू होगा जिनकी आमदन 30,000 हजार रूपए प्रति महीना से अधिक होगी। उन्होने ये भी कहा कि उनके द्धारा पेश किए गए बजट के आंकड़े असली है। पिछली सरकार की तरह उन्होने किसी भी आंकडे में कोई हेरा फेरी नहीं की और ना ही मौजूदा स्थिति को छुपाने की कोशिश की है।

