तरनतारन की पट्टी जेल में हवालाती युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के कस्बा पट्टी की सब जेल में गत 1 महीने से बंद हवालाती ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हवालाती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के कस्बा पट्टी की सब जेल में गत 1 महीने से बंद हवालाती ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हवालाती का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेजा गय।

suicide

जानकारी अनुसार कुछ महीने पहले गांव कैरो के वासी गुरजंट सिंह की पत्नी मनदीप कौर ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

suicide

पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का केस गुरजंट सिंह पर चल रहा था और वह इस समय पट्टी की सब जेल में बंद था। मृतक गुरजंट सिंह की माता ने कहा कि उसके पुत्र को उसकी पत्नी के आत्महत्या के केस में फसाया गया था। जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था।

suicide 1

.वहीं दूसरी तरफ पट्टी जेल के अधिकारी का कहना है कि गुरजंट सिंह के ऊपर उसकी पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का केस दर्ज था। अदालत के आदेश पर वह सब जेल पट्टी में हवालाती के रूप में बंद था। जेल में ही कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल इसकी जाच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *