बर्बाद हो गई करोड़ों की मशीनरी और फसल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े गए लाखों क्यूसिक पानी का असर अब दिखने लगा है। यमुनानगर जिले के हथनीकुंड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े गए लाखों क्यूसिक पानी का असर अब दिखने लगा है। यमुनानगर जिले के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी यमुनानगर के अलावा करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के बाद अब फरीदाबाद में अपना असर दिखा रहा है।faridabad yamuna water in fieldयमुना में छोड़े गए लाखों क्यूसिक पानी के कारण फरीदाबाद में किसानों की सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने से किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं पानी की चपेट में आने से लोग अपना घर छोड़कर तिरपाल में रहने को मजबूर को मजबूर है।faridabad yamuna water in field 1यमुना के पानी की चपेट में केवल आम इंसान ही नहीं बल्कि यमुना के समीप के इलाकों में काम कर रहे लोगों की मशीनें भी फंस गई है। यमुना के समीप चल रहे कई प्रकार के कामों में लगी करोड़ों रुपये की मशीनें बाढ़ में फंस गई है। फिलहाल प्रशासन भी अपनी ओर से लोगों को चौकसी बरतने की सलाह दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *