बरगाड़ी कांड का सच आ रहा सामने- साजिश के पीछे डेरा प्रेमी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बरगाड़ी कांड की लगातार जांच की जा रही है। इसी जांच के तहत विशेष टीम ने चार और डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बरगाड़ी कांड की लगातार जांच की जा रही है। इसी जांच के तहत विशेष टीम ने चार और डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस ने इससे पहले भी बरगाड़ी कांड मामले पर चार डेरा प्रेमियों को काबू किया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ बरगाड़ी कांड को लेकर ठोस सबूत हाथ लगे है।

bargari kand

इन सबूतों से स्पष्ट हो गया है कि डेरा सिरसा की 11 मैंबरों ने बरगाड़ी कांड तो अंजाम दिया था। सूत्रों का ये भी कहना है कि इस कांड को अंजाम देने के लिए पहले इसकी योजना बनाई गई थी। योजना तहत सबसे पहले गुरू घर में से सरूप चोरी किए गए थे फिर इन चोरी किए गए सरूप को डेरा प्रेमी के घर पहुंचाए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए डेरा प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है पर अभी तक सरूप को बरामद नहीं किया गया है।

bargari kand 1

गौरतलब है कि फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरू घर से सरूप चोरी हुए थे फिर बरगाड़ी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़े हुए प्राप्त हुए थे। सूत्रों का ये भी कहना है कि महिंदरपाल बिट्टू ने अपने साथ साथ 10 और डेरा प्रेमियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए निर्देश दिए थे। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *