डेरा बस्सी: सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, जीजा साले ने की थी अशोक की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा बस्सी पुलिस ने 14 मार्च को हुए एक कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है | अज्ञात व्यक्ति के सिर पर पत्थर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा बस्सी पुलिस ने 14 मार्च को हुए एक कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है | अज्ञात व्यक्ति के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई थी | पुलिस टीम ने बारीकी से जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और आपस में जीजा-साला हैं |

प्रवासी जीजा साले ने की थी अशोक की हत्या

मामले की जानकारी देते हुए DSP गुरविदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गौतम शर्मा और शंकर शर्मा कहीं पर इकठे शराब पी रहे थे… तभी मृतक अशोक ने नशे में प्रवासियों को आपत्तिजनक शब्द कह दिए | जिससे इनमे तकरार इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने पास ही पड़े बड़े पत्थर से अशोक को मौत के घाट उतार दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *