डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ग्रीवेंस की बैठक, सुनी शिकायतें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद में ग्रीवेंस की बैठक की, जिसमें 16 शिकायतों को शामिल किया गया था। ग्रीवेंस की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद में ग्रीवेंस की बैठक की, जिसमें 16 शिकायतों को शामिल किया गया था। ग्रीवेंस की बैठक में सभी शिकायतों पर सुनवाई तो जरुर हुई, लेकिन 3 शिकायतों को ही हल किया जा सका है। तो वहीं 13 शिकायतों को पेंडिंग रखा गया।

बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस विभाग की मिली तो वहीं बाकी कुछ शिकायतें अन्य विभागों से भी प्राप्त हुई। इस दौरान एक कॉलोनी से रास्ते पर भारी वाहन निकलने के मामले पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, वह किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली को नहीं रोक सकते। जब वो खुद संसद में ट्रैक्टर लेकर जा सकते हैं, तो फिर कॉलोनी के रास्ते से कैसे रोक सकते हैं। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ  चेयरमैन नैनपाल रावत,  विधायक  नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर सहित आला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *