Punjab-Haryana Weather Update: जनवरी 2025 में 56 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई. जबकि पिछले साल भी पंजाब में मौसम सूखा रहा था. 2024 के मानसून सीजन में पंजाब में 314.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत 439.8 मिमी से 28 प्रतिशत कम थी. (Punjab-Haryana Weather Update)
29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिसके कारण पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है. पंजाब में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है.
इसके साथ ही पंजाब (Punjab Weather Update) के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में कोहरा लाैट आया है. रोहतक में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छा गया. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है. करीब 15 दिन से जहां दिन का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच रहा था, जबकि रात का तापमान 11 डिग्री तक आ गया था. मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन में बारिश होने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



