पंजाब में कहर बरसा रहा डेंगू- 1600 के पार हुई मरीजों की संख्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  बारिश के कारण लोगों को जहां पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं पंजाब के लोगों पर अब डेंगू का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  बारिश के कारण लोगों को जहां पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं पंजाब के लोगों पर अब डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। गौरतलब है कि पूरे पंजाब में जानलेवा डेंगू अपना पैर पसार रहा है जिस कारण पंजाब के कई लोग इसकी चपेट में आ रहे है। पर पंजाब सरकार अभी अपनी आंखे बंद करके बैठी हुई है।

dengue

गौरतलब है कि पंजाब में डेंगू का कहर इतना बढ़ चुका है कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में करीब 1600 से भी अधिक मरीज डेंगू के मरीज बताए जा रहे है जबकि 183 मरीज ऐसे है जो इसकी चपेट में पूरी तरह से आ गए है।

 dengue

इतना ही नहीं लुधियाना में डेंगू के कारण एक मौत भी हो गई है। गौरतलब है कि पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर जांच की मुहिम शुरू की हुई है। इसके बावजुद भी डेंगू ने अपना कहर कायम कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को अपना खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। साथ ही आसपास सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *