लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व चेयरमैन विनोद आसरी होंगे उम्मीदवार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो वहीं जींद विधानसभा के उपचुनाव की इस चुनावी जंग में उम्मीदवारों की घोषणा में बीजेपी के बागी सांसद राजकुमार सैनी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो वहीं जींद विधानसभा के उपचुनाव की इस चुनावी जंग में उम्मीदवारों की घोषणा में बीजेपी के बागी सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने बाजी मार ली है | जींद उपचुनाव में जहां बड़ी बड़ी राजनीतिक पार्टियां अभी उम्मीदवारों के ऐलान करने पर सिर्फ विचार ही कर रही हैं तो वहीं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है |

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि जींद में उनकी पार्टी को जीत दिलवाने के लिए नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद आसरी मैदान में उतरेंगे | उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जींद उपचुनाव में सिर्फ उनकी ही पार्टी के उम्मीदवार को जनता का साथ मिलेगा।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *