ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है | बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में राज्य के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक की | जिसके बाद बीजेपी ने समर्थन वापस लेने का फैसला किया | महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के ऐलान के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है | वहीं, BJP कोटे के सभी मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है | बीजेपी ने समर्थन वापसी की चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी है | बीजेपी की ओर से राज्यपाल शासन की मांग की गई है |
आपको बता दें, बीजेपी नेताओं से मिलने से पहले अमित शाह ने NSA अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी | फैसले के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि हमने गृह मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर के तीन साल के कामकाज, सभी एजेंसियों से राय लेकर ये फैसला किया है | जिसके बाद ये तय हुआ है कि बीजेपी अपना समर्थन वापस ले रही है | राम माधव ने कहा कि तीन साल पहले जो जनादेश आया था, तब ऐसे हालात थे, जिसके कारण ये गठबंधन हुआ था | लेकिन जो हालात बनते जा रही थे, उससे गठबंधन में आगे चलना मुश्किल हो गया था |
बीजेपी नेता राममाधव ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सरकार बनी थी, उन सभी बातों पर चर्चा हुई | पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में हालात काफी बिगड़े हैं, जिसके कारण ये फैसला लेना पड़ रहा है | उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री, अमित शाह, राज्य नेतृत्व सभी से बात की है |
जम्मू-कश्मीर में BJP ने वापस लिया समर्थन
महबूबा मुफ्ती ने CM पद से दिया इंस्तीफा
‘जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन की मांग’
सबसे चर्चा के बाद लिया फैसला- राम माधव
‘गठबंधन में चलना मुश्किल हो गया था’



