Diljit Dosanjh को हटाने की मांग; ‘सरदार जी 3’ विवाद के बाद बोले लोग, ‘बॉर्डर 2’ से बाहर करें

Diljit Dosanjh ‘Border 2’ News: पाकिस्तान एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) के साथ दिलजीत दोसांझ (Diljit dosanjh) की फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर विवाद बढ़ता…

Diljit Dosanjh ‘Border 2’ News: पाकिस्तान एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) के साथ दिलजीत दोसांझ (Diljit dosanjh) की फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ उनकी जोड़ी को लेकर कई फिल्म संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है.

दिलजीत दोसांझ (Diljit dosanjh) पर विरोध के बीच फिल्म समितियों ने उन पर बैन लगाने की मांग की है. अब उन्हें ‘बॉर्डर 2’ से हटाने की मांग उठ रही है.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि दिलजीत दोसांझ को ‘बॉर्डर 2’ से हटाने का कोई प्लान नहीं है. उन्हें कास्ट करने का फैसला करीब 9 महीने पहले लिया गया था. तब ऐसा कोई विवाद सामने नहीं आया था. फिल्म की लगभग 40-50 पर्सेंट शूटिंग हो चुकी है, इसलिए इस दौरान फिल्म में कोई बदलाव करना मुमकिन नहीं है.

25 जून को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने फिल्म के सह-निर्माता भूषण कुमार और अभिनेता सनी देओल को एक पत्र लिखकर उनसे दिलजीत के साथ काम न करने का आग्रह किया था.

सरदार जी 3’ की रिलीज से एक दिन पहले दिलजीत की कोस्टार नीरू बाजवा ने फिल्म से जुड़े सभी प्रमोशनल कॉन्टेंट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है. नीरू ने विवाद पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनके एक्शन ने मामले पर उनका नजरिया स्पष्ट कर दिया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *