ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के दोषी जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के एक सहयोगी और आरोपी कृष्ण लाल ने विशेष सीबीआई अदालत में एक याचिका लगाई है। जिसमें ये मांग की है कि डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या मामले में वह सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह से इस मामले की सुनवाई नहीं करवाना चाहते हैं।
शनिवार को एक याचिका लगाकर बचाव पक्ष ने कहा कि गुरमीत राम रहीम के खिलाफ पहले ही दो मामलों में जगदीप सिंह सजा सुना चुके हैं ।इसलिए तीसरे मामले में वह किसी और जज से सुनवाई कराना चाहते हैं।

